Worries you, excites you, makes you think

Showing posts with label हिंदी. Show all posts
Showing posts with label हिंदी. Show all posts

हिमाचल में एक्स सर्विसमैन सहित चार और कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 219


शिमला : हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोनो पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कांगड़ा मंगलवार दोपहर को जहां दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे, वहीं शाम को मंडी से दो, चंबा से एक और कांगड़ा से एक और मामला सामने आया है। इन मामालों के सामने आने के बाद प्रदेश में एक्टिव केसों का आंकड़ा 219 तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर के वृजमंडी के नजदीकी गांव में रहने वाले 31 वर्षीय युवक को बीएससी फार्मा गल्र्ज होस्टल अप्रोच रोड में 23 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर से आने पर संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था जबकि दूसरा 23 वर्षीय युवक जोगिंद्रनगर की एहजू पंचायत के त्रामट गांव का है, जिसे 19 मई को महाराष्ट्र के पुणे। से आने पर जोगिंद्रनगर के आईटीआई में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। दोनों युवकों का दूसरी बार लिया गया सैंपल मंगलवार को पॉजीटिव पाया गया है। वहीं डलहौजी में भी एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इस बच्चे के संबंध में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं कांगड़ा में एक 57 वर्षीय पूर्व सैनिक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह पूर्व सैनिक 30 मई को दिल्ली से लौटा था
Share:

Blog Archive

My Blog List

Support